शराब माफिया मोती धीमर मुठभेड़ में ढेर
कासगंज
उत्तर प्रदेश की कासगंज पुलिस को रविवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले 12 दिनों से फरार चले रहे एक लाख रुपए के इनामी बदमाश और शराब माफिया मोती धीमर को मुठभेड़ में मार गिराया। मोती के पास से दरोगा की गायब पिस्टल भी बरामद की गई है। बता दें, मोती धीमर पर सिढ़पुरा थाने में तैनात कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह की हत्या और दरोगा अशोक पाल को पीटने का आरोपी था। घटना के दिन से वो फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। बता दें कि मुठभेड़ के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कासगंज के एसपी मनोज कुमार सोनकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मोती धीमर को गिरफ्तार करने के लिए आज सुबह सीओ पटियाली, शिवपुरा थानाध्यक्ष, एसओजी क्राइम ब्रांच की टीम तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोती करतला रोड काली नदी के पास खड़ा है भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस करतला रोड काली नदी के पास सिढ़पुरा में पहुंच गई और उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। लेकिन हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोती ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पाठको की राय